Demystifying CIBIL: Your Guide to Credit Scores and Financial Health

आज के इस डिजिटल दुनिया में बहुत सी चीजें अब ऑनलाइन हो गई है| न जाने हम कितने सारे ट्रांसक्शन ऑनलाइन ही कर देते है| और ये सभी ट्रांसक्शन के लिए हम या तो बैंक द्वारा करते है या किसी Credit Card से या लोन अकाउंट से करते है| लेकिन क्या आप जानते है की क्रेडिट कार्ड या लोन लेने के लिए CIBIL की जरुरत को होती है सिबिल का अच्छा होना कितना जरुरी है| सिबिल के बनाये और कैसे मेन्टेन करें| इन सभी की जानकारी और भी बहुत कुछ इस आर्टिकल में सीखेंगे|

CIBIL क्या है?

CIBIL का पूरा नाम Credit Information Bureau India Limited है जो TransUnion के द्वारा संचालित किया जाता है| Finance की दुनिया में सिबिल का बहुत ही महत्व है| CIBIL को लोग क्रेडिट स्कोर से भी जानते है|  सामान्य भाषा में कहे तो ये उधार खाता के बारे में सम्पूर्ण जानकारी रखता है| जब हम कोई लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते है तो सबसे पहले हमारी सिबिल चेक की जाती है| और सिबिल के आधार पे यह तय किया जाता है की हमें लोन देना चाइये या नहीं|

CIBIL को मापने के लिए नंबर तय किया गया है जो 0 से 900 का होता है| जिसे CIBIL Score या Credit Score कहा जाता है| सिबिल स्कोर जितना अधिक होगा उतना अच्छा माना जाता है| लेकिन इसका ये मतलब नहीं है की यदि सिबिल बिच में 450 है तो सामान्य होगा| लेकिन ऐसा नहीं है| एक सामान्य सिबिल स्कोर 750 रखा गया है| यदि किसी का सिबिल इससे कम है तो वो समान्य से निचे है औरअधिक है तो अच्छा है| और 750 से जितना अधिक होगा उतना ही अच्छा माना जायेगा|

Finance में Cibil का क्या महत्व है?

फाइनेंस की दुनिया में सिबिल का बहुत ही बड़ा महत्व है| सिबिल के द्वारा ही तय किया जाता है की आप किसी प्रकार की लोन लेने योग्य है या नहीं| यदि सिबिल अच्छा है तो लोन लेने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी और आसानी में मिल भी जायेगा लेकिन अगर सिबिल ख़राब है या काम है तो लोन लेने में बहुत मुश्किल होगी, शायद न भी मिले|

जब हम लोन के लिए अप्लाई करते है या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते है तो सबसे पहले हमारा सिबिल चेक किया जाता है| यदि सिबिल 750 या इससे अधिक है तो हमें आसानी से मिल जा है|

सिबिल में केवल स्कोर को ही नहीं देखा जाता है बल्कि इसके साथ क्रेडिट हिस्ट्री भी देखी जाती है जिसमे Credit Enquiry, Loan Account, Loan Type, Credit Age, Payment History etc. भी साथ में चेक किया जाता है| वैसे तो सिबिल इन सभी के अनुसार ही होता है लेकिन ये सब भी देखा जाता है|

Credit Enquiry : जब हम किसी प्रकार की लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते है तो हमारा सिबिल चेक किया जाता है जो हमारे सिबिल रिपोर्ट में एक इन्क्वारी जुड़ जाती है जिसे क्रेडिट इन्क्वारी कहते है|

Credit Account : यदि हमारे पास कोई लोन या क्रेडिट कार्ड एक्टिव होता है तो वो क्रेडिट अकाउंट में दीखता है| जिससे ये पता चलता है की हमने कितना क्रेडिट लिया हुवा है और कब लिया हुवा है ये सभी जानकारी होती है|

Credit Account Type : लोन भी बहुत तरह के होते है जैसे पर्सनल लोन, कंस्यूमर लोन, सिक्योर्ड लोन, उनसेक्युरेद लोन, और क्रेडिट कार्ड | ये सभी उधारी खाता  के प्रकार है

Credit Age :  हमारा लोन कितना पुराण है ये जानकारी क्रेडिट ऐज में होती है|

Payment History : पेमेंट हिस्ट्री का स्कोर से बहुत बड़ा नाता है| हमारा सिबिल स्कोर सबसे अधिक पेमेंट हिस्ट्री पे ही निर्भर करता है| यदि हमारा पेमेंट हिस्ट्री अच्छा नहीं है या एक भी पेमेंट हमने समय पे नहीं किया तो हमारा सिबिल तुरंत ही काम हो जायेगा|

हमने अपने लोन या क्रेडिट कार्ड की पेमेंट कब किया, कितना किया या किसी प्रकार की देरी की है तो कितने दिनों की किया है ये सभी जानकारी इसमें होती है|

How Cibil score collect and manage

जब हम किसी financial सेक्टर में लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते है तो हमसे सबसे पहले डॉक्युमेंट माँगा जाता है जिसमे PAN Card भी होता है| इसी PAN Card के द्वारा हमारी जानकारी Cibil company को दी जाती है| और सभी जानकारी इस कार्ड के द्वारा दर्ज जो जाती है|

Credit Score को कलेक्ट और मैनेज करने के लिए 4 कम्पनिया है जो CIBIL, Experian, Equifix और Higmark. ये सभी हमारे क्रेडिट की जानकारी रखती है और इनके द्वारा ही को फाइनेंसियल सेक्टर या बैंक या हम भी अपनी सिबिल को चेक करते है|

Cibil Score किन कारणों पर निर्भर करता है

जब हम लोन या क्रेडिट कार्ड लेते है, इनका पेमेंट करते है और लोन या कुछ कार्ड को क्लोज भी कर देते है| ये सभी जानकारी Cibil कंपनी को दे दी जाती है| जिनके करना हमारा सिबिल स्कोर कम या ज्यादा होता है|

Cibil Score इन 5 करणो पर निर्भर करता है| Credit Enquiry, Account Type, Loan Account, Credit Age और Payment History. इनमेसे सबसे अधिक Payment History ही cibil पे सबसे ज्यादा प्रभाव डालती है| यदि एक भी पेमेंट मिस होती है तो हमारा सिबिल 10 से लेकर 30 तक कम हो जाता है लेकिन इसे दुबारा बढ़ने में कई महीनो या साल लग जाते है और वो भी यदि आगे की सभी पेमेंट टाइम पे हो तभी नहीं तो और काम ही होता जायेगा| इसके अलावा और अन्य चीजों पर भी हमर क्रेडिट स्कोर निर्भर करता है लेकिन बहुत काम और जो भी अंतर होती है वो कुछ महीनो में अपने आप ठीक भी हो जाती है|

Note: इसीलिए आप लोन या क्रेडिट कार्ड तभी ले या प्रयोग करें जब आपको बहुत ज्यादा जरुई हो और उनका बिल समय पे चूका सकें| कभी भी अपने पेमेंट को मिस न करें| हो सके तो इनका पेमेंट एडवांस कर दे या समय पे करें| क्युकी एक बार सिबिल में लेट पेमेंट की एंट्री हो गई तो वो हमेसा ही आपके लिए परेशानी रहेगी| 

Improve and Maintain Cibil Score

अबतक तो हम सिबिल के बारे में और इसके महत्व को तो जान ही गए होंगे| हमारा सिबिल हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे हमेसा एक अच्छा स्कोर बनाये रखना होगा|

सिबिल स्कोर को बढ़ने के लिए कुछ बातो का ध्यान रखना होगा| सबसे पहली बात ये की सिबिल उनकी का होता है जिन्होंने कभी क्रेडिट लिया होगा| यदि कभी भी क्रेडिट नहीं लिया है तो सिबिल चेक करने पे 0 शो करेगा | इसका मतलब ये नहीं है की बेकार सिबिल है| 0 का मतलब है की अभी तक क्रेडिट की दुनिया में आपका नाम नहीं आया है| लेकिन यदि आपका सिबिल बन गया है और वो अच्छा नहीं है या जितना है उससे और अधिक बढ़ाना चाहते है तो कुछ बातो पर ध्यान देना होगा| यदि इन स्टेप्स को आप फॉलो करते है तो 100% आपका सिबिल बढ़ेगा भी और एक अच्छा स्कोर भी बन जायेगा| लेकिन इसके कुछ समय लगेगा जो निर्भर करता है की अभी स्कोर कितना है और आपको कितना ले कर जाना है| वैसे तो मेरे अनुभव के अनुसार किसी का भी सिबिल 6 – 12 महीने में 750 तक हो जाता है लेकिन इसके आगे सिबिल बहुत ही धीरे धीरे बढ़ता है|

  • कभी ही कोई पेमेंट मिस न करें
  • बकाया हमेसा पूरा चुकाए
  • कुछ सिक्योर्ड लोन या क्रेडिट कार्ड अप्लाई कर लें
  • एक ही समय में ज्यादा इन्क्वारी न करें
  • अपना सिबिल हमेसा चेक करते रहें
  • emi पे सामान खरीदना शुरू कर दें.

यदि ऊपर के दिए गए जानकारी को फॉलो करते है तो आपका सिबिल स्कोर आसानी से बढ़ जायेगा|

Cibil Score कहाँ चेक करें

सिबिल स्कोर को चेक करने के लिए आप Cibil.com पे जाकर कर सकते है| यहाँ आपको अपना डिटेल्स देना होगा जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पेनकार्ड, ईमेल।  इन सभी जेकरि देने के बाद आपको सिबिल दिख जायेगा| इसके अलावा और भी बहुत से वेबसाइट और अप्प है जहाँ आप अपना सिबिल आसानी से और फ्री में देख सकते है|

List of Credit Score Website and App

  1. Cibil
  2. paisabazar
  3. bajajfinserv
  4. Paytm
  5. Cred

इस सभी वेबसइट या एप्प में जाकर आप अपना सिबिल चेक कर सकते है|

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *