Navigating the World of Credit Card : A Comprehensive Guide

हम जब शॉपिंग या कुछ खरीदारी करने जाते है तो हम साथ में पैसे लिकर जरूर जाते है| चुकी बिना पैसो  का कोई भी सामान नहीं मिलता है| लेकिन अब समय बहुत बदल गया है| आज एक इस दुनिआ में लोग मोबाइल या  कार्ड के द्वारा पेमेंट करने लगे है| अपने कई बार कुछ लोगो को क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते देखा होगा| लेकिन क्या आपको क्रेडिट कार्ड के बारे में पता है की ये क्या होता है| इसे कैसे लेते है| इन सभी जानकारी को जानने के लिए आगे बढ़ते है|

क्रेडिट कार्ड क्या है What is Credit Card

Credit Card एक प्रकार का प्लास्टिक का कार्ड होता है जिसका प्रयोग खरीदारी करने के लिया किया जाता है| यह देखने में बिलकुल Debit Card की तरह ही होता है और बिलकुल उसी तरह से काम भी करता है लेकिन यह एक प्रकार का उधारी कार्ड होता है| क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने के लिए इसमें पैसे होने की जरुरत नहीं होती है बल्कि इसका एक निर्धारित लिमिट होता है| उस लिमिट के अनुसार कुछ भी ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते है|

सभी क्रेडिट कार्ड में लगभग 15 से 45 दिनों तक मुफ्त समय मिलता है जिसका कोई भी Interest नहीं  देना होता है| प्रति माह में एक निश्चित तारिक को इसका बिल बनता है और बिल बनने के 15 दिनों के अंदर बकाया राशि को चुकाना होता है|

Types ऑफ़ क्रेडिट कार्ड

Credit Card भी बहुत तरह के होते है| कुछ क्रेडिट कार्ड साधारण होते है और कुछ कार्ड ऐसे होते है जिससे खर्च करने पे हमें कैशबैक भी मिलता है और कई बार तो डिस्काउंट भी मिल जाता है|

Basic Credit Card

सामान्य credit card जिसमे आपको 15 – 45 दिनों का interest free क्रेडिट मिल जाता है| इस कार्ड से खर्च करने पर हमें कोई खास कैशबैक या रिवॉर्ड नहीं मिलता है किन्तु इसे हम कही भी क्रेडिट कार्ड की तरह ही प्रयोग कर सकते है| इस काटेगोरी में ICICI Platinum Credit Card, SBI Simply Click Credit Card जैसे कार्ड होते है|

यह कार्ड के तरह से उन लोगो को दिया जाता है जिनके पास अभी तक कोई कार्ड नहीं है और इस क्रेडट कार्ड की दुनिया में नए है|

Premium Credit Card

Premium क्रेडट कार्ड उन लोगो को दिया जाता है जो कार्ड के द्वारा अधिक खरीदारी करते है| इन क्रेडिट कार्डो में कैशबैक के साथ साथ कई सरे बेनिफिट्स भी मिलते है| जैसे Lounge Access, Free Ticket, Membership etc. इस कार्ड की केटेगरी में SBI Prime, HDFC Regalia जैसे कार्ड होते है|

Cashback Credit Card

इस केटेगरी में वो कार्ड आते है जो हर खरीदारी पे हमें कैशबैक देता है| इन कार्ड से यदि हम ऑनलाइन शपोप्पिंग करते है तो अधिक कैशबैक मिलता है और ऑफलाइन शॉपिंग करते है तो काम कैशबैक मिलता है किन्तु हर खर्च पे कैशबैक दिया जाता है| इस केटेगरी में SBI Cashback Credit Card, HDFC Millennia Credit जैसे कार्ड होते है|

Co-Branded Credit Card

co branded क्रेडिट कार्ड वैसे क्रेडिट कार्ड होते है जिसे दो कंपनी ने मिलकर बनाया हो| इसे पहला कंपनी कोई कार्ड इशू करने वाला होगा और दूसरा वैसा कंपनी होगा जहाँ लोग ज्यादा खरीदारी करते है | ये अधिक खरीदारी वाले किसी एक कंपनी से मिलकर अपना कॉर्ड लॉन्च करते है और जब लोग वहां सीओ ब्रांडेड कार्ड से  खरीदारी करते है तो उनके अन्य कार्ड की तुलना में अधिक कैशबैक दिया जाता है| इस केटेगरी में आनेवाले कार्ड है Amazon Pay ICICI Credit Card, FlipKart Axis Credit Card, Bob Snapdeal Credit card etc.

Variant of Credit Card

वेरिएंट का मतलब है की क्रेडिट कार्ड किस पेमेंट सिस्टम के साथ काम करेगा| ये सिस्टम एक तरह की पेमेंट प्लेटफॉर्म होती है जो बैंक के कार्ड को इशू करती है और कही ही उसे करने योग्य बनती है

Visa : यह एक अमेरिकन कंपनी है जो बैंक के कार्ड को अपने प्लेटफॉर्म वीसा द्वारा इशू करती है जिससे आप वीसा के द्वारा दिए गए फैसिलिटीज को ले सकते है| ये एक बहुत बड़ा नेटवर्क है| इसे पूरी दुनिया में हर जगह एक्सेप्ट किया जाता है| यह एक तरह का इंटरनॅशनल कार्ड होता है और आप किसी भी देश में इस कार्ड का प्रयोग कर सकते है|

MasterCard : यह भी एक अमेरिकन कंपनी ही है और इस कार्ड के धारक मास्टरकार्ड द्वारा दी गई फसलीटीएस को ले सटे है| यह भी कोई छोटी कंपनी नहीं है| इसे भी पूरी दुनिया में एक्सेप्ट किया जाता है किन्तु वीसा से काम नेटवर्क है |

American Express :  इसके नाम से ही पता चलता है की ये एक अमेरिकन कंपनी है और इस कार्ड के लोग इसके द्वारा दी गई फसलीटीएस का लाभ उठा सकते है| इस कंपनी का नेटवर्क पहले दोनों कंपनी से काम है किन्तु इसे भी दुनिया के हर देश में एक्सेप्ट किया जाता है|

RuPay : यह एक भारतीय कंपनी है जो NPCI के तहत हम करती है| इस प्लेटफॉर्म को देश में पेमेंट सिस्टम को सिक्योर और स्ट्रॉन्ग करने के लिए लाया गया है|

Rupay Credit Card को आप अपने UPI से लिंक कर के पेमेंट कर सकते है|

क्रेडिट कार्ड के फायदे Benefits of Credit Cards

क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से बहुत ज्यादा फयदेमंद होता है| लगभग सभी क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड्स पॉइंट्स तथा कैशबैक मिलता है| Online Shopping वेबसाइट पे सेल के समय 5% से लेकर 15% तक Discountभी मिल जाता है|

  • क्रेडिट कार्ड का प्रयोग बिना पैसे का कर सकते है|
  • इसका प्रयोग करने से रिवार्ड्स या कैशबैक भी मिलता है|
  • ऑनलाइन वेबसाइट पे सेल के समय 15 % तक का डिस्काउंट भी मिल जाता है|
  • क्रेडिट कार्ड के राशि को चुकाने के लिए 15 से 45 दिनों का समय मिल जाता है|
  • ऑनलाइन वेबसाइट पे इंट्रेस्ट फ्री क्रेडटी No cost EMI का फायदा भी मिल जाता है|
  • दिए गए निर्धारित समय के अंदर पेमेंट करने पर कोई  भी ब्याज नहीं लिया जाता है|
  • क्रेडिट कार्ड की राशि को समय पे चुकाने से हमारा क्रेडिट स्कोर भी बढ़ जाता है|
  • एक क्रेडिट कार्ड होने से दूसरा क्रेडिट कार्ड या लोन लेने में आसानी होती है|

क्रेडिट कार्ड के नुकसान  Drawback of Credit Cards

क्रेडिट कार्ड के फायदे के बारे में तो जान लिए अब हम इसके कुछ नुकसान के बारे में जानते है| सभी चीजों का कुछ फयदा और कुछ नुकसान होता है|

  • आदत लगना : हमें क्रेडट कार्ड Use करने की आदत सी लग जाती है|  क्रेडिट कार्ड से हम उन चीजों को भी खरीद लेते है जिसकी हमें ज्यादा जरूरत भी नहीं होती है|
  • अधिक व्याज : यदि किसी कारन से हम क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि को समय पे नहीं चूकते है तो उस राशि पे हमें बहुत अधिक व्याज देना पड़ता है| ये व्याज लगभग 30% से 50% तक सालाना हो सकता है|
  • फीस और पेनल्टी : क्रेडिट कार्ड के बहुत ही सख्त नियम होते है यदि बकाया राशि चुकाने में देर होती है तो राशि नहीं चुकाने पे एक पेनल्टी भी लग जाती है|
  • कर्ज में फसना : कुछ लोग बकया राशि को पूरा न चुकके बल्कि minimum राशि को चुकाते है और इस तरह से धीरे धीरे कर्ज  के जाल में फसते जाते है|
  • क्रेडिट स्कोर ख़राब होना :  बकाया राशि को नहीं चुकाने पे Credit Score पे बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है जिसके कारन भविस्य में क्रेडिट कार्ड और लोन लेने में परेशानी हो सकती है |
  • धोखादड़ी : यदि गलती से आपके क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स किसी को पता चल गया तो वो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है और उसके किये गए खर्च को आपको चुकाना पड़ेगा|
  • एनुअल चार्ज : कई ऐसे क्रेडिट कार्ड है जिसकी हमें सालाना फीस देनी पड़ती है|

 

Note : विदेशी कंपनी के वेबसाइट पे क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने के लिए OTP की जरुरत नहीं होती है वो बस कार्ड नंबर, एक्सपायरी और CVV से ही जो जाता है तो इसका धयान रखे की इन जानकारी को कभी किसी को नहीं बातये चाहे वो कितना भी आपका अपना हो| और जरुरत न हो तो कार्ड की नटरनॅशनल ट्रांसक्शन को ऑफ कर के रखें | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *